सीतामढ़ी, मार्च 24 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सोमवार को क्लस्टर फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत तरियानी प्रखंड के रेवासी एवं बिसम्बरपुर क्लस्टर में सरसों की उन्नत किस्म राजेन्द्र सुफलम-1 का क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संचिता घोष, वैज्ञानिक (उद्यान) ने सरसों की किस्म राजेन्द्र सुफलम-1 के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन एवं उसके संपूर्ण पैकेज ऑफ प्रैक्टिस पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर बुवाई, खरपतवार एवं कीट-रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को अपनाने पर बल दिया। वहीं, केवीके की वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने सरसों की फसल के पश्चात प्रबंधन ...