फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। तहसील सदर के ब्लॉक तेलियानी की ग्राम पंचायत कासिमपुर बीबीहाट के किसान शिवबरन सिंह व गोरेलाल के खेतों में डीएम रविन्द्र सिंह ने सामने 43.3-43.3 वर्ग मीटर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कराया। जिसमें गाटा संख्या 43 में 32.8 किग्रा व गाटा संख्या 330 में 34.5 किग्रा की पैदावार पायी गई। जोकि पैदावार का औसतन 32.8 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। डीएम ने संबंधितों को उपज का आकलन फीड कराए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार अमरेश के अलावा अपर सांख्यिकी अधिकारी, लेखपाल, प्रधान व किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.