शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। मध्य-पूर्व में युद्ध के बीच महंगाई का असर अब रोजमर्रा के घरेलू सामान पर भी दिखाई देने लगा है। कटिया टोला में क्रोकरी की दुकान चलाने वाले रमेश कौशल के मुताबिक, बाल्टी, मग और डस्टबिन जैसे प्लास्टिक उत्पादों के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि थोक बाजार से ही सामान महंगा मिल रहा है, इसलिए खुदरा में भी उसी हिसाब से कीमत बढ़ाकर बेचनी पड़ रही है। कई अन्य घरेलू उपयोग के सामानों के दाम भी बढ़े हैं, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...