धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नौवीं कक्षा की अलिशा पटेल व दसवीं की जहान्वी कुमारी ने सीबीएसई रीडिंग चैलेंज 2025-26 अंग्रेजी श्रेणी में राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अहम है कि सीबीएसई रांची जोन अंग्रेजी श्रेणी से चयनित दो छात्रों में दोनों छात्राएं क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल से हैं। निदेशक इसा शमीम ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व विद्यालय में विकसित मजबूत रीडिंग कल्चर का परिणाम है। प्राचार्या विजेता दास ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रतिफल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.