लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- क्षेत्र के सिसैया-ढखेरवा हाईवे किनारे ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्रीज महादेव क्रेशर परिसर में शनिवार शाम को ट्रक में बैगास भरते समय दो मजदूर 33 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दो गंभीर रूप से झुलस गए। दोनो को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां एक की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताते हैं जहां मजदूर ट्रक में बैगास भर रहे थे वहीं ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। बताते हैं कि ग्राम पंचायत कफारा निवासी 16 वर्षीय रिंकू पुत्र राम मनोरथ भार्गव ट्रक में बैगास लोड कर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। इससे वाहन परिसर से गुजर रही 33 हजार हाईटेंशन लाइन के नजदीक पहुंच गया और रिंकू करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि उसके साथ 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.