क्रेशर पर तैनात गार्ड 34 दिन से लापता
काशीपुर, जून 19 -- काशीपुर। घर से 34 दिन पहले निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 15 मई को सुबह उसका भाई दीप सिंह आनन्द स्टोन क्रेशर पर गार्ड की नौकरी करने घर से गया था। जिसके बाद से वह लापता है और फोन भी बंद आ रहा है। उसको भाई के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही रही है। यह भी पढ़ें- क्रेशर पर तैनात गार्ड 34 दिन से लापता कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज धोनी ने बताया कि तहरीर के आधार दीप सिंह की गुमशुदगी दर्ज की गई है। अब उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.