बिजनौर, अप्रैल 29 -- रेहड़। बाइक और क्रेन की भिड़ंत में बाइक सवार दंपति सहित एक मासूम घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नजीबाबाद के मौहल्ला बनवारी निवासी इकबाल अहमद (38 वर्ष) पुत्र शब्बीर अहमद हाल निवासी बख्शीवाला रोड मौहल्ला बुखारा (बिजनौर) मंगलवार की पूर्वाह्न अपनी पत्नी नाहिदा खातून व चार माह के बेटे मौहम्मद शाद के साथ मोटरसाइकिल से शादी में शामिल काशीपुर (उत्तराखंड) जा रहें थें। नेशनल हाईवे पर रायपुरी बॉर्डर पर पुलिस चौकी के नजदीक बाइक अनियंत्रित हो आगे जा रही क्रेन से जा टकराई। यह भी पढ़ें- डीसीएम से टकराकर बाइक सवार की मौत हादसे में तीनो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुची पुलिस व राहग...