प्रयागराज, जून 13 -- औद्योगिक क्षेत्र के विशम्भरपुर इलाके में ट्रांसफॉर्मर की बॉडी बनाने वाली कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर के ऊपर क्रेन से प्लेट गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। आरोप है कि समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है। कंपनी के मैनेजर उन्हें एसआरएन अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने कंपनी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। गढ़वा खुर्द थाना कौंधियारा निवासी 51 वर्षीय हंसराज यादव इलाहाबाद इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर थे। शुक्रवार को काम करने के दौरान क्रेन से प्लेट नीचे गिर गई। हंसराज और अमर जीत पाल घायल हो गए। अमर जीत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसराज को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई दीपराज यादव का आरोप है कि कंपनी ने उनके भाई क...