मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर एक स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर एक क्रेन में अचानक आग लग गई। चालक ने भी कूदकर जान बचाई। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। टोलकर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक क्रेन जलकर पूरी तरह से राख हो गई।मुजफ्फरनगर कोतवाली के मुहल्ला एकता बिहार निवासी ऋषिपाल पुत्र खूबचंद क्रेन चालक है। बुधवार देर रात में रोहाना टोल प्लाजा के पास दुर्घटना में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। वह क्रेन से उसे खीचने आया था। रात में क्षतिग्रस्त कार को वह टोल प्लाजा पर खड़ी करके वापस चला ही था कि अचानक क्रेन के अगले हिस्से में आग लग गई। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर वाहन खड़ा कर सोया चालक मिला मृत चालक ने कूदकर जान बचाई। स्टेट हाईवे पर क्रेन मेन आग लगने से वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। टोलकर्मियों...