क्रेन पर लटका मिला ऑपरेटर का शव
नोएडा, जून 15 -- दनकौर, सतीश शर्मा। चपरगढ़ गांव के नजदीक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डर साइट पर रविवार देर रात एक क्रेन ऑपरेटर का शव क्रेन से लटका मिला है। सूचना मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मथुरा जिले के बलदेव कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी सुक्का निवासी 22 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से चपरगढ़ के पास निर्माणाधीन बिल्डर साइट पर क्रेन ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी ड्यूटी रात की पाली में चल रही थी। रविवार रात करीब 12 बजे साइट पर मौजूद लोगों ने क्रेन के ऊपरी हिस्से पर बंधी रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.