आगरा, जनवरी 3 -- ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार दोपहर 12 बजे एक ट्रक की केबिन बॉडी उतार रही क्रेन अचानक पलट गई। हादसे में वर्कशॉप संचालक राम प्रकाश शर्मा (60), निवासी नई आबादी नगला अजीता, जगदीशपुरा क्रेन के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक शर्मा ने बताया कि उनके पिता की ट्रक बॉडी मेकिंग की वर्कशॉप थी। सुबह एक ट्रक की केबिन उतारने के लिए क्रेन किराए पर मंगाई गई थी। क्रेन चालक केबिन उतार रहा था और राम प्रकाश शर्मा पास खड़े होकर दिशा-निर्देश दे रहे थे। अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है। दीपक शर्मा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.