गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों को क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में एम्स दिल्ली रेफर किया गया। वेंटिलेटर पर उपचाररत युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संजयनगर सेक्टर-23 के बसंतकुंज में रहने वाले अंकित कौशिक ने मसूरी थाने में शिकायत देकर बताया कि वह और उनका बड़ा भाई आशीष कौशिक 25 दिसंबर को स्कूटी से हापुड़ से घर की ओर लौट रहे थे। दोपहर लगभग ढाई बजे मसूरी फ्लाईओवर पार करने के बाद बंबे के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रेन उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह दूर जाकर गिर पड़े, जबकि भाई क्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।...