सीतापुर, जून 29 -- हरगांव इलाके में हुई घटना हरगांव, संवाददाता। हरगांव में सोमवार को तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक मेंटक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मां बेटा गिर गए। हादसे में मां की मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। उहादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कल्याणपुर गांव निवासी माया देवी (75) अपने बेटे रामपाल के साथ बाइक से अपने हरगांव जा रही थीं। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक में टक्कर यमार दी। टक्कर से मां- बेटा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। भागने के चक्कर में क्रेन चालक माया देवी को रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही माया देवी की मौत हो गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक क्रेन छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगां...