सोनभद्र, मार्च 27 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के वैष्णों मंदिर के पास वाराणस-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर क्रेन से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे। ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी के कर्री गांव निवासी 26 वर्षीय महेंद्र गोंड पुत्र होलशाह व 22 वर्षीय आनंद पुत्र शंभु गोंड़ तथा चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा निवासी 23 वर्षीय मनीष पुत्र अज्ञात शुक्रवार की दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही वे डाला चौकी क्षेत्र के वैष्णों मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे क्रेन की चपेट में आ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग...