समस्तीपुर, फरवरी 20 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निकट निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण में कार्यरत युवक की गुरुवार की रात हादसे में मौत हो गयी। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का बूम अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसके नीचे मजदूर दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के खुरमुचा थाना क्षेत्र के नौगाई गांव निवासी पुताई कोल के पुत्र अमृतलाल कोल (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना के संबंध में मृतक के सहकर्मी अगनु कोल ने बताया कि गुरुवार की देर रात डुमरी गांव के निकट बीम ढालने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य में दर्जनभर से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.