प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के वार्षिक महोत्सव 'क्रेनिया 2026' का भव्य समापन शनिवार देर रात पुरस्कार वितरण संग हुआ। इस दौरान पुरस्कृत टीमों व छात्र-छात्राओं को उत्साह देखने लायक रहा। तीसरे दिन की शुरुआत ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता से हुई। जिसमें टीम क्लू मिनाती विजेता रही। क्रिकेट में मेडिसिन मावेरिक्स, वॉलीबॉल में पाथो प्रेडेटर्स, बैडमिंटन में विवेक कुमार और शतरंज में अभय पचौरी विजेता रहे। एकल नृत्य में कृतिका सोनकर व श्रेया मिश्रा संयुक्त विजेता रहीं। गायन में शिवांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात रात 11:30 बजे तक चली बैंड की शानदार संगीत प्रस्तुति ने भरपूर मनोरंजन किया। प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.