प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के वार्षिक महोत्सव क्रेनिया 2026 की शतरंज प्रतियोगिता में अभय पचौरी प्रथम, अथर्व गुप्ता दूसरे और स्वास्तिक द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। क्रेनिया महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा व प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिन में हुए गीत संगीत एवं ग्रुप डांस ने लोगों का मन मोह लिया। वंदना ग्रुप ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद वैष्णवी चौधरी के गीत पर खूब तालियां बजीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठा श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्टेडियम में फैकल्टी क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। इस अ...