प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक और खेल महोत्सव क्रेनिया 2026 के तहत शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। उत्सव में मेडिकल छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी लोग झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में बैंड म्यूजिक मंत्रा की शानदार प्रस्तुति से हुई। महोत्सव के अंतर्गत बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न फन गेम्स व रैम्प वॉक ने दर्शकों को चकाचौंध कर दिया। बॉलीवुड पर आधारित नाटक का मंचन कर छात्रों ने सबका मन मोह लिया। नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। संचालन अनीशा महेश्वरी और आयांश त्रिपाठी ने किया। डीजे नाइट के साथ एमबीबीएस छात्रों ने संगीत की धुन पर खूब धमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.