मऊ, अप्रैल 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। एआईजी निबंधन मऊ राकेश कुमार सिंह ने शनिवार की शाम मुहम्मदाबाद गोहना स्थित उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में जाकर दो प्रतिशत शुल्क जमा करने के बाबत जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उपनिबंधक कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न दस्तावेज गार्ड फाइल, उपस्थिति पंजिका एवं अन्य गोपनीय दस्तावेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि क्रेता-विक्रेता के साथ कोई अगर जटिल समस्या आती है तो उसकी जानकारी हमें दी जाए। जिससे उस मामले का निवारण तत्काल किया जा सके। इस दौरान कई बड़े दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। बाद में कार्यालय में रख-रखाव, साफ-सफाई को भी देखा। कहा कि और बेहतर कार्य किया जाए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.