क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के छात्र लक्ष्य को द्वितीय रनरअप स्थान मिला
धनबाद, जून 27 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद के छात्र लक्ष्य राज सिंह ने झारखंड राज्य हार्डकोट लॉन टेनिस टूर्नामेंट के अंडर-14 वर्ग में द्वितीय रनरअप स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। लक्ष्य ने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत पर गर्व है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों ने लक्ष्य राज सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.