धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क में विशेष छूट की घोषणा की है। यह छूट देश की रक्षा में लगे सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के उद्देश्य से दी जा रही है। स्कूल के निदेशक हर्षित अग्रवाल ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को सम्मान देते हुए सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को भी मिलेगी। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला सिन्हा ने कहा कि इस पहल से अधिक परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.