फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ क्षेत्र के एक युवक से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर ओटीपी हासिल किया और खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित सचिन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे फोन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही गई। आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करते ही कुछ ही देर में उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 34,013 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल न...