रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बिहार के एक युवक को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया है। ठगों ने उन्हें क्रेडिट कार्ड का स्कीम देने का झांसा देकर उनके खाते से 1.75 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में रामबचन पासवान ने रांची साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रामबचन पासवान ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह कांके सीआईपी में पुत्री का इलाज के लिए गए। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि क्रेडिट का बोनस स्किम को लेने की आखिरी तिथि है। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा। उस लिंक को ओपन करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से दो बार में 1.75 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...