क्रेडिट कार्ड से LIC प्रीमियम पेमेंट बंद; डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI ही चलेगा
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- LIC Premium Payment Credit Card: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ऐसे ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है, जो अपने इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट ऑनलाइन तरीकों से क्रेडिट कार्ड से करते रहे हैं। एलआईसी की वेबसाइट पर कस्टमर पोर्टल के जरिए भी बीमा की किस्त का भुगतान होता है, लेकिन वहां अब सिर्फ नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और यूपीआई से पेमेंट का विकल्प बचा है। बीमाधारक पहले इन तीन विकल्पों के अलावा क्रेडिट कार्ड से भी प्रीमियम का डिजिटल भुगतान कर सकते थे। ऑनलाइन के अलावा एलआईसी एजेंट के द्वारा या एलआईसी के ब्रांच में प्रीमियम का पेमेंट जमा हो सकता है। देश में बड़ी संख्या में डिजिटल पेमेंट के लिए लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेना बंद करने से एलआईसी के ग्राहक बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.