फरीदाबाद, मार्च 21 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। अज्ञात साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चावला कॉलोनी निवासी राजीव के अनुसार 2 मार्च को एक कॉल के जरिए लिंक भेजकर क्लिक कराया गया, जिसके बाद खाते से पैसे कट गए। लिंक पर क्लिक करते ही कार्ड की डिटेल सामने आ गई और बिना ओटीपी बताए ही दो ट्रांजेक्शन हो गईं। पहली 21,042 रुपये और दूसरी 5,085 रुपये की थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-8 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.