मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सिकंदरपुर थाना के वार्ड-13 के निवासी अमित कुमार नेमानी के क्रेडिट कार्ड से साइबर शातिरों ने 1.5 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि साइबर शातिरों ने उसके कार्ड में अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी टैग कर लिया है। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से रुपये उड़ाए गए। जब एक्सिस बैंक के कर्मचारी क्रेडिट कार्ड पर डेढ़ लाख के बकाए की वसूली के लिए उसके घर पर पहुंचे तब अमित को मामले की जानकारी हुई है। साइबर डीएसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड से 1.5 लाख की ठगी यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड अपग्रेड का झांसा देकर खाते से उड़ लिया 1.34 लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.