फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर करीब 62 हजार रुपये की साइबर ठगी करली।साइबर ठगों ने लिंक भेजकर उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया था। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर मामलादर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आठ जनवरी को पीड़ित के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने उन्हें कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग समय पर कई ट्रांजेक्शन से 61 हजार 974 रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि ट्रांजेक्शन के दौरान उसके पास कई ओटीपी आए, लेकिन उसने किसी के साथ साझा नहीं किए थे। इसके बावजूद खाते से प...