फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद,संवाददाता। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एनआईटी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से 2 लाख 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम एनआईटी फरीदाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर निवासी फरीदाबाद ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से संबंधित बताते हुए कहा कि उनके आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर सात लाख कर दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताने को कहा गया। पीड़ित ने जैसे ही ओटीपी साझा किया, उसके तुरंत बाद उनके क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 2,38,935 रुपये की राशि कट गई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.