रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। तहरीर पर थाना पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शक्ति विहार कॉलोनी जगतपुरा, रुद्रपुर निवासी खुमान लाल भटपुरिया ने बताया कि 22 जनवरी की शाम उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि इसके बाद ठग व्हाट्सएप कॉल पर लगातार उन्हें बातों में उलझाए रहा और इसी दौरान उनके क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से रुपये कटते रहे। जब उनके बेटे ने उनकी पत्नी के फोन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.