क्रेडिट कार्ड मैनेजर बनकर 1.80 लाख की ठगी
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ। विकासनगर निवासी एक युवक से खुद को बैंक का क्रेडिट कार्ड मैनेजर बताकर 1.80 लाख रुपये की ठगी हुई है। विकासनगर निवासी आशुतोष सिंह ने बताया कि बीती 5 दिसंबर 2025 को शुभम श्रीवास्तव नामक युवक ने फोन कर खुद को कोटक महिंद्रा बैंक की लेखराज शाखा का क्रेडिट कार्ड मैनेजर बताया। आरोपी ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर करीब 1.80 लाख रुपये की बकाया राशि है और भुगतान न करने पर कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिससे सिबिल रेटिंग खराब हो जाएगी। उसने पैसे दे दिए। मामले में महीप शुक्ला आरोपी का मददगार निकला। पीड़ित ने विकासनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.