नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग ठगी की रकम को व्यवस्थित तरीके से क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाकर खपा देता था, ताकि लेन-देन पर कोई संदेह न हो। आरोपी जिन बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे, उनसे जुड़े देशभर में 163 से अधिक साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, 71 वर्षीय पालम कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की शिकायत पर 27 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश पर 300 फीसदी तक मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 16 लाख रुपये विभिन्न खातों में भ...