फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दो फोन कॉलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयपुर के मां करणी नगर निवासी छग्गन सिंह और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला सेक्टर-21ए निवासी एक युवती की शिकायत पर दर्ज किया था। यह मामला 16 फरवरी की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जब शिकायतकर्ता ने गूगल पर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए लॉगिन किया, तो प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों ने संपर्क कर उसे झांसे में लिया और विभिन्न शुल्क के नाम पर रुपये ठग लिए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...