बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। किसान दिवस में हर बार की तरह इस बार भी शिकायतों का समाधान न होने पर हंगामा हुआ। किसानों का आरोप है कि खानापूर्ति वाला किसान दिवस हो रहा है। हर बार पुरानी समस्याओं को उठाया जाता है, लेकिन समाधान नहीं होता है। विभिन्न प्रकरणों को लेकर किसानों ने हंगामा किया। बुधवार को विकास भवन सभागार में एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव की ओर से पूर्व की शिकायतों को पढ़ा और उन पर हुई कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। इस दौरान किसानों ने बैंक की हटधर्मिता को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। बैंकों में किसानों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। शिकायत करने पर कोई काम नहीं होते है। विनोद खेड़ा ने आरोप लगाया कि रास्ते के बीच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.