फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत तीन लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की गई है। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। याचिका में बैंक के अध्यक्ष और बजरिया अलीगंज शाखा के प्रबंधक को भी पक्षकार बनाया गया है।फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड स्थित मस्जिद वाली गली निवासी फैयाज अहमद खान, जो भारतीय सेना में प्रयागराज में तैनात हैं, ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। तीन जनवरी को एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। रुचि दिखाने पर कॉलर ...