मेरठ, मार्च 27 -- साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर लालकुर्ती थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुधाकर जैन ने तहरीर में बताया कि 11 मार्च को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम माधव शर्मा बताया और क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा दिया। अगले दिन आरोपी ने वीडियो कॉल कर उन्हें एक ऐप डाउनलोड कराया। 16 मार्च को उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 33-33 हजार और 34 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत बैंक खाते को फ्रीज कराया और सिविल लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने पर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में दत्ता मधुकर कपड़े नामक व्यक...