नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आईसक्रीम की दुकान पर खड़े व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। इसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। वारदात के अगले ही दिन पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 67 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाने की पुलिस से की है। सेक्टर-58 निवासी देवेश त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दी कि उनका पर्स 27 मार्च को किसी ने सेक्टर-76 से चुरा लिया। पर्स में पांच हजार रुपये, दो डेबिट और दो क्रेडिट कार्ड, आधार और पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज थे। इसके अगले ही दिन किसी ने उनका फिल्पकार्ट पर गलत इस्तेमाल कर 67 हजार 20 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। इसकी जानकारी पीड़ित को उस समय हुई, जब मोबाइल पर मैसेज आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.