कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 5 -- आगरा पुलिस ने रिवार्ड प्वाइंट्स के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स का झांसा देकर लोगों से ओटीपी हासिल करते थे और खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड और 4255 रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि गिरोह भोले-भाले लोगों को क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स का लालच देकर कॉल करता था। झांसे में आने के बाद आरोपित ओटीपी हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते थे।60 लाख की ठगी सामने आई साइबर सेल को समन्वय पोर्टल पर मिली 13 शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई, जिनमें करीब 60 लाख रुपये की ठगी सामने आई। पूछताछ में पता चला कि गैंग का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.