फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। क्रेडिट कार्ड के शुल्क वापस करने के नाम पर 86 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गड़खेड़ा निवासी युवक ने बताया कि आठ अप्रैल को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्राहक सेवा से जुड़ा बताते हुए कार्ड चार्ज रिवर्स कराने के लिए मोबाइल ऐप अपडेट करवाया। इसके बाद फोन हैक हो गया और कई ओटीपी आने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उनके क्रेडिट कार्ड से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर 9 हजार, 9 हजार, 8,999, 54 हजार और 5 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लाखों की ठगी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में आमजन सतर्क रहें, किसी भी ...