गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने सेक्टर-65 स्थित एमराल्ड हिल्स में रहने वाले बुजुर्ग से करीब साढ़े 11 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें क्रेडिट कार्ड जारी करने का झांसा दिया गया था। पुलिस ने साइबर थाना दक्षिण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 81 वर्षीय पीड़ित सुरेंद्र पाल मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी 2026 की शाम को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया। बुजुर्ग को सीनियर सिटीजन क्रेडिट कार्ड देने का झांसा दिया। आरोपी ने विवरण जमा करने के बहाने पीड़ित को व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही बुजुर्ग ने उस फाइल पर क्लिक किया, जालसाज ने उनके फोन का एक्सेस हासिल कर लिया। बुजुर्ग की जानकारी के बिना ठगों ने उनके बैंक खाते से जुड़ी Rs.सात ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.