देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला क्रेडिट कार्ड के केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी का है। उसमें एक महिला के खाते से करीब 42 हजार रुपए उड़ा लिए गए। पीड़िता उमा देवी ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार उमा देवी, पति- गोपाल मंडल को 3 मार्च 2026 को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड का केवाईसी लंबित है। चेतावनी दी कि यदि केवाईसी अपडेट नहीं कराया गया तो 3500 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। ठग ने विश्वास में लेने के लिए महिला को लिंक भेज उसपर क्लिक करने कहा। उसके बाद उसने आधार नंबर और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। झांसे में आकर पीड़िता ने अपना आधार नंबर और कार्ड वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.