फरीदाबाद, मार्च 20 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने बैंक के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उसके खाते से करीब 81 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित जसविंदर सिंह को एक एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक के नाम पर एक लिंक भेजा गया था। लिंक असली बैंक वेबसाइट की तरह दिख रहा था, जिससे वह धोखे में आ गया। पीड़ित ने लिंक खोलकर अपनी क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी और ओटीपी दर्ज कर दिया। इसके तुरंत बाद उसके खाते से 80,999 रुपये कट गए, जो एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ट्रांसफर हो गए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक कस्टमर केयर और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.