बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी पूछकर उनके बैंक खाते से 49 हजार 363 रुपये ट्रांसफर करा लिया। खाते से पैसा कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। बैंक से जानकारी करने के साथ ही मामले की सूचना साइबर क्राइम सेल में भी दी।साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम के अनुसार शिकायतकर्ता प्रतापगढ़ के रहने वाले गिरीश चंद्र ने क्रेडिट कार्ड ले रखा है। उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले जालसाज ने इन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बारे में पूछा। हामी भरने पर लिमिट बढ़ाने के लिए प्रक्रिया पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.