लखनऊ, फरवरी 10 -- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से करीब चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अमीनाबाद कोतवाली में केस दर्ज कराया है। अमीनाबाद के मॉडल हाउस निवासी अमृतांशु ने बताया कि 28 दिसंबर को उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद का नाम राधिका बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने को कहा। अमृतांशु महिला की बातों में फंस गया। थोड़ी ही देर बाद महिला ने युवक के फोन पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में करीब 4.10 लाख रुपये काट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.