गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 मार्च 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति ने गुरुग्राम के थाना साइबर अपराध दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक फोन आया था। कॉलर ने झांसा देकर उसके पास एक लिंक भेजा, जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 28 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की。

पुलिस टीम का गठन गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयु...