फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। भारत कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के नाम पर साइबर ठग ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 में दी है। भारत कॉलोनी निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है, जिसका इस्तेमाल उनका भतीजा ललित करता है। 15 फरवरी से एक अज्ञात नंबर से बार-बार फोन आ रहे थे और खुद को बैंक से बताकर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट करने के लिए कहा जा रहा था।27 फरवरी को आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और बिल भरने को कहा। लिंक खोलने पर आरोपी ने एक कार्ड नंबर डलवाकर 50 हजार रुपये की पेमेंट करवा ली। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि इससे उनके क्रेडिट कार्ड का बिल जमा हो जाएगा, लेकिन बाद में पता चला कि कोई भुगतान नहीं हुआ।प...