क्रेडिट कार्ड का प्लान निष्क्रिय करने का झांसा देकर 1.89 लाख उड़ाए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर शातिरों ने क्रेडिट कार्ड के प्रोटेक्शन प्लान को डीएक्टिवेट (निष्क्रिय) करने का झांसा देकर मुशहरी थाने के मुशहरी उर्फ राधानगर गांव के मुकेश कुमार से एक लाख 89 हजार 798 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने तीन सितंबर को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।मुकेश ने बताया है कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात युवती की कॉल आई। उसने बताया कि बैंक के क्रेडट कार्ड विभाग से बोल रही है। मुकेश को बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड में 1799 रुपये का प्रोटेक्शन प्लान एक्टिवेट है। इसे डीएक्टिवेट कराना चाहते हैं तो यह हो जाएगा। इससे वह झांसे में आ गया। यह भी पढ़ें- दोबारा : ठगी के 2.86 लाख रुपये पीड़ित के खाते में कराया वापस युवती ने एक मोबाइल नंबर दिया और इससे व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए कहा। उसने कहा वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.