क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट' के नाम पर मजदूर से 71 हजार की ठगी
उन्नाव, जून 1 -- उन्नाव। साइबर ठगों ने उन्नाव के एक गरीब मजदूर को एक कॉल में ही बर्बाद कर दिया। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर ठगों ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 71,614 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की, एसपी को रजिस्टर्ड डाक भेजी, कोतवाली के चक्कर काटे, पर कहीं रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थक-हारकर उसने कोर्ट में गुहार लगाई है। अकरमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 28 फरवरी को शाम 4:21 बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा, क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है। कॉल कटते ही मैसेज आया कि आपके कार्ड से 71,614 रुपये निकल गए। तुरंत बाद व्हाट्सएप पर दूसरे नंबर से क्रेडिट कार्ड का लिंक भी भेजा गया। जबकि वीरेंद्र ने कोई ट्रांजेक्शन किया ही नहीं था। ठगी का शिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.