धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता क्रेडिट कार्ड में सुधार करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने युवक के बैंक खाते से 70 हजार रुपए उड़ा लिए। साइबर थाना में मामले की शिकायत की गई है। सरायढेला के मंडलपाड़ा निवासी बिमल कुमार मंडल ने बताया कि उनके पुत्र शुभम मंडल के पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का प्रतिनिधि बताया। कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की सुविधा चालू की गई है, जिसका मासिक शुल्क लिया जाएगा। बंद किए जाने का आग्रह पर मेरे पुत्र को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा गया। बताया कि लिंक को क्लिक करने पर एसीबीआई कार्ड जैसा दिखने वाला एक एप मोबाइल पर डाउनलोड हो गया। मेरे पुत्र की जानकारी के बिना ही उस खाते से पहले 35 हजार, फिर 35 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.