फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड के नाम पर भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया और उसके खाते से करीब 5 लाख से अधिक रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 निवासी मोहम्मद अहतेसामुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त हैं और वर्ष 2023 से अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। 14 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह उन्हें लॉयल कस्टमर होने के कारण कार्ड अपग्रेड की सुविधा दे रहे हैं।आरोप है कि इसके बाद ठग ने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल कर तथाकथित वेरिफिकेशन के नाम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.