रांची, अप्रैल 16 -- रांची। पुंदाग दीपाटोली निवासी साकिब अहमद से साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर उनके खाते से 1.34 लाख की ठगी कर ली गई है। साकिब ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साकिब ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को आरबीएल बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करना है। क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद फोनकर्ता ने उनसे ओटीपी लिया और उनके खाते से राशि की अवैध निकासी हो गयी। यह भी पढ़ें- PM लोन योजना के तहत Aadhaar से 3 रुपए लाख लोन लेने का मौका? अप्लाई करने से पहले जरूर पढ़ लें ये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.